भिवाड़ी में ABVP ने SP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, क्यूआरटी टीम पर संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह के साथ मारपीट का आरोप

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भिवाड़ी इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भिवाड़ी पुलिस की क्यूआरटी टीम पर जिला संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह चौहान के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रविवार को यूआईटी क्षेत्र में हरेंद्र सिंह चौहान को क्यूआरटी टीम ने रोका और बिना किसी ठोस कारण के उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। चौहान ने आरोप लगाया कि एक कॉन्स्टेबल ने अन्य पुलिसकर्मियों को उकसाकर उनके साथ लाठियों से मारपीट करवाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया, इसके बावजूद उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया, जो पूरी तरह अनुचित है।

हरेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को ही अजंता चौक पर बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 48 घंटे के भीतर दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उधर एएसपी अतुल साहू ने बताया कि मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक कैलाश चौधरी को सौंपी गई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

भिवाड़ी एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते और एएसपी को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806
Read More