
ncrkhabar@Bhiwadi.शहर के प्रमुख नेत्र चिकित्सालय जगदंबा आई हॉस्पिटल में रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रेटिना (आंख के पर्दे) से जुड़ी बीमारियों के लिए विशेष जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में गुरुग्राम की प्रसिद्ध रेटिना विशेषज्ञ डॉ. कृतिका सिंह मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगी। वे सफदरजंग अस्पताल (दिल्ली) की पूर्व विशेषज्ञ रह चुकी हैं तथा अरविंद आई हॉस्पिटल जैसे विश्व-प्रसिद्ध संस्थान से प्रशिक्षित हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह शिविर विशेष रूप से डायबिटिक रेटिनोपैथी, धुंधला दिखाई देना, आंखों के सामने काले धब्बे या चमक दिखाई देना तथा अचानक दृष्टि कमजोर होने जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए उपयोगी रहेगा। मधुमेह रोगियों के लिए नियमित रेटिना जांच को अत्यंत आवश्यक बताया गया है।
शिविर में अत्याधुनिक मशीनों से रेटिना की विस्तृत जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को रेटिनल लेज़र उपचार एवं इंट्राविट्रियल इंजेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही समय से पहले जन्मे शिशुओं के लिए ROP (रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी) स्क्रीनिंग एवं उपचार की व्यवस्था भी रहेगी।अस्पताल प्रबंधन ने आमजन, विशेषकर डायबिटिक मरीजों एवं नवजात शिशुओं के अभिभावकों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में उपचार कराने के लिए मोबाइल नम्बर 7424830174 पर पंजीकरण करवा सकते हैं।




Users Today : 192
Total Users : 4575942
Views Today : 239
Total views : 4596806



