टेरा हेरिटेज सोसायटी में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई श्री राधा कृष्ण मंदिर की चौथी वर्षगांठ, जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ीअलवर स्टेट हाइवे पर टेरा हेरिटेज सोसायटी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति की ओर से मंदिर की चतुर्थ वर्षगांठ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रविवार रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया।

जागरण कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार विष्णु पंडित, सरदार सुरजीत, शिवम अग्रवाल, दामिनी पांचाल एवं शम्मी श्याम ने गणेश वंदना, बाबा श्याम, बालाजी महाराज और माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान सोनू चक्रधारी आर्ट ग्रुप द्वारा आकर्षक धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। झांकियों में देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों को सुंदर ढंग से दर्शाया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश जी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई तथा अखंड ज्योत प्रज्वलित की। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के सभी सदस्य, सोसायटी निवासी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मंदिर की वर्षगांठ को हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में आयोजित ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More