भरतपुर के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, बेटियों को तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर बनाने का अवसर

SHARE:

education@ncrkhabar.com.तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भरतपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान द्वारा प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग, नॉन-इंजीनियरिंग और पार्श्व (लेटरल एंट्री) प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्य पल्लवी सिंह ने बताया कि संस्थान में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जाते हैं। महाविद्यालय में आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई कराई जाती है।

संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग सहित नॉन-इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग (CDDM) तथा फैशन डिजाइनिंग जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष महाविद्यालय की 13 छात्राओं को AICTE प्रगति छात्रवृत्ति के तहत 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा छात्राओं को यशस्वी, अजीज प्रेमजी, श्रम कल्याण, सरस्वती और जेके जैसी विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलती है।

महाविद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं, प्रायोगिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण और कौशल आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है। छात्राओं को रोजगार के लिए तैयार करने हेतु इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है।प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी dte.rajasthan.gov.in⁠� पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2026 निर्धारित की गई है। एडमिशन से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्राएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक महाविद्यालय पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More