Bhiwadi News : गज्जू गैंग के सरगना समेत तीन गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

SHARE:

Crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.पुलिस जिला भिवाड़ी ने अवैध हथियारों के दम पर रंगदारी, अवैध वसूली और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात गज्जू गैंग के मुख्य सरगना गजराज उर्फ गज्जू समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की है। पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय के निर्देश पर थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गजराज उर्फ गज्जू थाना भिवाड़ी का हिस्ट्रीशीटर और पुलिस जिले का हार्डकोर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, फायरिंग और एक्सटोर्शन जैसे करीब 25 गंभीर मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार गजराज उर्फ गज्जू पूर्व में फिरौती के लिए भिवाड़ी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार और आदिश ट्रेडर्स पर फायरिंग की घटनाओं में भी शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि वह करीब 8 साल 6 माह जेल में रहने के बाद मार्च 2026 में जमानत पर बाहर आया था और बाहर आते ही दोबारा आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने साथियों के साथ खानपुर क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले में हथियार लेकर जा रहा है। इसी दौरान राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान के तहत वाहन चेकिंग और नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध इंडीवर कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में एक देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों में गजराज उर्फ गज्जू निवासी मिलकपुर गुर्जर भिवाड़ी, आशिष उर्फ मोनू निवासी अलवर तथा शहजाद निवासी अलवर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तारी अभियान में कांस्टेबल आशिष कुमार की विशेष भूमिका रही।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More