Bhiwadi News: भिवाड़ी की 26 सोसायटियों में शुरू हुई PNG गैस सप्लाई, कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं करने पर तीन माह बाद बंद हो सकती है LPG

SHARE:

Business@ncrkhabar. com-Bhiwadi. हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (भिवाड़ी) लिमिटेड (HCGDBL) ने भिवाड़ी की 26 प्रमुख रिहायशी सोसायटियों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सप्लाई शुरू होने की सार्वजनिक सूचना जारी की है। कंपनी ने निवासियों से जल्द PNG कनेक्शन लेने की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं करने पर संबंधित क्षेत्रों में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है। कंपनी के अनुसार भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत जारी अधिसूचना के अनुसार जिन क्षेत्रों में PNG पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और घरेलू सप्लाई शुरू हो गई है, वहां चरणबद्ध तरीके से एलपीजी वितरण समाप्त किया जाएगा। इसका उद्देश्य ईंधन विविधीकरण और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

HCGDBL ने बताया कि PNG गैस सुरक्षित, किफायती और निर्बाध ईंधन है, जिसकी सप्लाई सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक की जाती है। कंपनी ने जिन सोसायटियों में PNG सुविधा शुरू की है उनमें Ashiana Surbhi, Madhuvan Residency, Ashiana Tarang, Capital Green, Ashiana Gulmohar Park, Ashiana Utsav, Ashiana Rangoli, Ashiana Village, Ashiana Green, Asha Deep Jagat, Ashiana Angan, Ashiana Angan Plaza, MVL Coral, Cosmos Green, Kajaria Green, Konark Osis, Ashiana Garden, Krish Vatika, Terra Elegance, Terra Heritage, Omax Panorama City Homes, Hill View Garden, THD Garden, Ashiana Nirmay, Ashiana Advik और Ashiana Town शामिल हैं। कंपनी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इस सूचना की तिथि से तीन माह के भीतर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं करने पर संबंधित सोसायटियों में LPG सप्लाई बंद की जा सकती है।

निवासी HCGDBL की आधिकारिक वेबसाइट www.hcgbhiwadi.com, कंपनी कार्यालय या अपनी सोसायटी के मेंटेनेंस कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।कंपनी ने कनेक्शन से संबंधित जानकारी के लिए नितिन चावला, विपिन कुमार और कुलदीप कश्यप के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 4 6 9 0
Users Today : 342
Total Users : 4546908
Views Today : 396
Total views : 4559176
Read More