Khairthal Tijara News : आधार ऑपरेटर्स को मिला विशेष प्रशिक्षण, दस्तावेज सत्यापन और डेटा सुरक्षा पर दिया जोर

SHARE:

Ncrkhabar@Khiarthal-Tijara. खैरथल-तिजारा जिले में आधार नामांकन एवं अद्यतन सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर सभागार में आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के क्षेत्रीय कार्यालय से आए प्रतिनिधि निखिल जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने जिले के विभिन्न रजिस्ट्रार एवं नामांकन एजेंसियों से जुड़े आधार ऑपरेटर्स और सुपरवाइजर्स को आधार सेवाओं से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देशों, तकनीकी प्रक्रियाओं और गुणवत्ता मानकों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आधार नामांकन और अद्यतन से पहले दस्तावेजों के अनिवार्य सत्यापन, नवीनतम तकनीकी अपडेट, डेटा सुरक्षा मानकों तथा त्रुटिरहित कार्यप्रणाली पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना दस्तावेज सत्यापन के किसी भी प्रकार का आधार नामांकन या अपडेट नहीं किया जाएगा। साथ ही नागरिकों की संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने कहा कि आधार सेवाओं की गुणवत्ता और नागरिकों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी ऑपरेटर्स को UIDAI के निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने तथा केवल वैध और सत्यापित दस्तावेजों के आधार पर ही नामांकन एवं अद्यतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों से केवल निर्धारित शुल्क ही लिया जाए ताकि उन्हें समयबद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय सेवाएं मिल सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ऑपरेटर्स और सुपरवाइजर्स की व्यावहारिक समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More