भिवाड़ी कन्या महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी पर एबीवीपी ने जताया विरोध, तीन दिन में नियुक्ति नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतवानी

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी के राजकीय कन्या महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिषद की कन्या महाविद्यालय इकाई ने नियमित कक्षाएं प्रभावित होने पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए रिक्त पदों पर तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।

एबीवीपी के जिला संयोजक अनूप यादव ने बताया कि पिछले लगभग एक सप्ताह से कई विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं लग रही हैं। इससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और आगामी परीक्षाओं को देखते हुए उनमें चिंता का माहौल है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महाविद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन शुरू हो सके और छात्राओं की शैक्षणिक हानि रोकी जा सके।

परिषद ने प्रशासन को तीन दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो छात्रहित में उग्र आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर सह मंत्री काजल, अनामिका, रिद्धि, रजनी, आरती, खुशी सहित एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More