Loyola Cup Football Tournament 2026: संत जेवियर भिवाड़ी टीम ‘ए’ बनी चैंपियन, फाइनल में बहरोड़ को 1-0 से हराया

SHARE:

Sports@ncrkhabar. com-Bhiwadi.संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय ‘लोयोला कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 (सीजन-4)’ का शानदार समापन शनिवार को हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी टीम ‘ए’ ने संत जेवियर स्कूल, बहरोड़ को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल अमन लाकरा ने दागा। समापन समारोह विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक समारोह एवं स्वागत गीत से हुई। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का पौधा भेंटकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने की प्रेरणा दी।

तीसरे स्थान पर रही राठ इंटरनेशनल और संत जेवियर भिवाड़ी टीम ‘बी’

पुरस्कार वितरण समारोह में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहने वाली राठ इंटरनेशनल स्कूल, भिवाड़ी तथा संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी टीम ‘बी’ को सम्मानित किया गया। इसके बाद उपविजेता संत जेवियर स्कूल, बहरोड़ और विजेता संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी टीम ‘ए’ को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इन खिलाड़ियों ने जीते व्यक्तिगत पुरस्कार

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

बेस्ट प्लेयर: आयुष कुमार (भिवाड़ी)

टॉप स्कोरर: सार्थक (बहरोड़)

बेस्ट गोलकीपर: भास्कर घोष (भिवाड़ी)

ओवरऑल ट्रॉफी: संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क का विकास करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। प्रधान छात्र अमन तोमर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अवंतिका मिश्रा, अवनि और सुमित ने किया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More