Bhiwadi education News: संत जेवियर स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 6 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना नृत्य से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों एवं अभिभावकों का अभिनंदन किया। इसके बाद विद्यालय के संगीत वर्ग ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालवाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति, कक्षा 2 के विद्यार्थियों का पंजाबी नृत्य तथा पारंपरिक घूमर नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और प्रतिभा का विकास भी विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों की सफलता में अभिभावकों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक सचिव छात्रा अवंतिका ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में विद्यार्थियों के अनुशासन, उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन केशव, अयान, अमानत, आरूही, सात्विका, अंशुल और सिमरप्रीत ने किया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More