Bhiwadi News: यादव समाज समिति ने मनाया 25वां स्थापना वर्ष, 355 प्रतिभाओं का किया सम्मान

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.यादव समाज समिति, भिवाड़ी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अलवर बाईपास स्थित वेदांता फार्म में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, समाज मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 355 यदुवंशी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ ने की। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यात्म गुरु साध्वी पुष्पा शास्त्री, अंतरराष्ट्रीय वक्ता स्वामी समर्पणानंद महाराज, दड़ोली आश्रम, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव और यादव समाज समिति के अध्यक्ष सत्यवीर यादव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

105 प्रतिभाओं को मिला यादव गौरव सम्मान

समारोह में आईएएस पंकज यादव और आईएएस तरुण यादव ने विद्यार्थियों और युवाओं को प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 105 यदुवंशी प्रतिभाओं को ‘यादव गौरव’ सम्मान से नवाजा गया। इनमें सरकारी विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारी, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा और धारूहेड़ा क्षेत्र के करीब 250 विद्यार्थियों को ‘शिक्षा गौरव’ अवार्ड प्रदान किया गया। इन विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

शिक्षा और संस्कार के साथ समाजसेवा का संदेश

साध्वी पुष्पा शास्त्री और स्वामी समर्पणानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में युवाओं को शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा के प्रति प्रेरित किया। तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ ने यादव समाज की एकता और सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

25 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय समिति

यादव समाज समिति, भिवाड़ी पिछले 25 वर्षों से शिक्षा, सामाजिक सेवा, रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के लिए कार्य कर रही है। समिति अध्यक्ष सत्यवीर यादव और महासचिव सुभाष यादव ने बताया कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और समाज में एकता की भावना मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे। समारोह में प्रधान पंचायत समिति तिजारा जयप्रकाश यादव, भाजपा नेता रामबीर शाहबादी, राजू यादव, समाजसेवी लालसिंह यादव, राकेश यादव, डॉ. दिनेश यादव, विक्रम यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन राव विपिन नाहरखेडा और मोनिका यादव ने किया।

Bhiwadi News, Bhiwadi Latest News, Bhiwadi News Today, यादव समाज भिवाड़ी, यादव समाज समिति, भिवाड़ी समाचार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह, यादव गौरव सम्मान, शिक्षा गौरव सम्मान, भिवाड़ी कार्यक्रम, तिजारा, टपूकड़ा, धारूहेड़ा, Khairthal Tijara News, Rajasthan News, NCR News

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 1
Users Today : 169
Total Users : 4575919
Views Today : 212
Total views : 4596779
Read More