

ncrkhabar@Bhiwadi. कस्बे के काली खोली धाम स्थित गायत्री मंदिर में शुक्रवार शाम 5 बजे दीप महायज्ञ एवं आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आध्यात्मिक चेतना और सद्भावना का दिया जाएगा संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक सद्भावना और श्रेष्ठ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। दीप महायज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण का संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या उपस्थित श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
गायत्री परिवार ने की परिवार सहित पहुंचने की अपील
आयोजन को लेकर गायत्री परिवार भिवाड़ी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवार की ओर से श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने और इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम में भिवाड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।


Users Today : 18
Total Users : 4579241
Views Today : 21
Total views : 4600923


