Khairthal-Tijara News : खैरथल-तिजारा में 15 अक्टूबर से शुरू होगी वाहन पंजीयन सुविधा, मिला RJ-64 कोड

SHARE:

 

 

 

 

 

 

 

खैरथल-तिजारा वाहन पंजीयन: आरजे-64 कोड के तहत 15 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। खैरथल, किशनगढ़बास, हरसौली और मुंडावर के वाहन मालिकों को मिलेगा लाभ।

ncrkhabar@Bhiwadi. खैरथल-तिजारा जिले के वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से जिला परिवहन कार्यालय खैरथल-तिजारा में 15 अक्टूबर से वाहन पंजीयन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की जाएगी। कार्यालय को आरजे-64 पंजीयन कोड आवंटित किया गया है। इससे जिले के निर्धारित क्षेत्रों के वाहन मालिकों को स्थानीय स्तर पर वाहन पंजीयन और परिवहन संबंधी सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

जिला परिवहन कार्यालय खैरथल-तिजारा को एक अक्टूबर 2026 से शुरू किया जा चुका है। अब 15 अक्टूबर से वाहन पंजीयन संबंधी ऑनलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। वाहन मालिक नागरिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही इच्छित पंजीयन नंबर प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग के विशेष नंबर पोर्टल पर भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी।

दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग सीरीज

विभाग की ओर से विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पंजीयन सीरीज निर्धारित की गई हैं।

दुपहिया वाहन: एसए और एसबी

पांच सीट तक के चार पहिया वाहन: सीए, सीबी और सीसी

छह से आठ सीट तक के वाहन: यूए, यूबी और यूसी

अन्य श्रेणियों के वाहन: टीए, पीए, ईए, एफए, जीए, ईपी, ईजी, एक्सएक्स, आरए और ईवी

वाहन मालिक अपनी पसंद का पंजीयन नंबर लेने के लिए 15 अक्टूबर से परिवहन विभाग के विशेष नंबर पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। नंबर का आवंटन विभाग के निर्धारित नियमों के अनुसार होगा।

इन चार तहसीलों के वाहन मालिकों को मिलेगा लाभ

जिला परिवहन कार्यालय खैरथल-तिजारा का क्षेत्राधिकार खैरथल, किशनगढ़बास, हरसौली और मुंडावर तहसीलों तक रहेगा। इन क्षेत्रों के नागरिकों को वाहन पंजीयन सहित उपलब्ध परिवहन सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी। इससे दूसरे कार्यालयों तक आने-जाने में लगने वाले समय और खर्च में कमी आने की उम्मीद है।

कहां स्थित है जिला परिवहन कार्यालय खैरथल-तिजारा

जिला परिवहन कार्यालय का पता शिवपुरम कॉलोनी, ग्रीनलैंड होटल के पीछे, इस्माइलपुर रोड, खैरथल, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 9 2 4
Users Today : 18
Total Users : 4579241
Views Today : 21
Total views : 4600923
Read More