खुशखेड़ा में हुई सड़क सुरक्षा कार्यशाला: चालकों को दी गई सुरक्षा की सीख

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (Road Safety Month) के तहत श्री सीमेंट लिमिटेड, खुशखेड़ा (Shree Cement Ltd.)  में आयोजित एक विशेष कार्यशाला में सैकड़ों लोगों को सड़क सुरक्षा के गुर सिखाए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और श्री सीमेंट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में कंपनी के वाहन चालकों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहन चालकों और चार पहिया वाहन चालकों के लिए अलग-अलग सुरक्षा टिप्स दिए। इसमें ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, और तेज गति से वाहन चलाने से बचने जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। इस अवसर श्री सीमेंट के अतिरिक्त महाप्रबंधक डी के यादव सहित कंपनी के अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ट्रक चालक उपस्थित थे।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत श्री सीमेंट खुशखेड़ा में यातायात नियमों की जानकारी देते परिवहन निरीक्षक पुष्पेंद्र भारद्वाज।

गुड समैरिटन कानून पर भी चर्चा

परिवहन निरीक्षक पुष्पेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। लोगों को गुड समैरिटन कानून के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वे दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद करने से ना हिचकिचाएं।

भिवाड़ी टोल प्लाजा पर चलाया जागरूकता अभियान

परिवहन विभाग (Transport Department) की ओर से खिजुरिवास टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के चालान काटे गए। इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि “हमारा लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और एक सुरक्षित यातायात संस्कृति का निर्माण करना है। इस तरह के कार्यक्रम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाते हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से यात्रा करने के लिए प्रेरित करते हैं।”
खिजुरिवास टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को जागरुक करते परिवहन निरीक्षक पुष्पेंद्र भारद्वाज एवं टोल प्लाजा के कर्मचारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 200
Total Users : 4575950
Views Today : 247
Total views : 4596814
Read More