रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति को मिले पांच पुरस्कार

SHARE:

NCRkhabar@ Bhiwadi. रोटरी क्लब का प्रांत स्तरीय आभार कार्यक्रम सालासर बालाजी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुर्व प्रांतपाल रोटेरियन राजेश चुरा ने अपने कार्यकाल में कार्य करने वाले 70 क्लबों का अलग अलग श्रेणी में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद सभी क्लबों को पुरस्कार दे कर सभी का आभार व्यक्त किया। रोटरी भिवाड़ी शक्ति को अलग-अलग श्रेणियों में पांच पुरस्कार प्रदान किया गया। रोटरी शक्ति की पूर्व अध्यक्ष ऋतु भालोटिया ने पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में रोटरी शक्ति की पुर्व अध्यक्षा सीमा जालान,रितू भालोटिया, सचिव सरिता श्रीवास्तव, स्नेहा अग्रवाल व अंजू यादव आदि उपस्थित थीं।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484
Read More