भिवाड़ी के सेंट जेवियर स्कूल में हुआ ज़ेवियर कप बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, भिवाड़ी व रेवाड़ी की टीमें ले रही हैं टूर्नामेंट में हिस्सा

SHARE:

Ncr khabar@Bhiwadi. सेंट जेवियर विद्यालय, भिवाड़ी में मंगलवार को जेवियर कप बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सीजन 8 का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत फादर एंटोनी अर्नाडे व सुनील यादव व अन्य अतिथियों ने किया। अतिथियों में खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया तथा उनका उत्साहवर्द्धन किया और जीतने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य फादर सोबिन के. थॉमस ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का स्वागत किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अपना सराहनीय योगदान देने के लिए कहा। प्रतियोगिता  में छात्र वर्ग की 16टीम व छात्रा वर्ग की 12 टीमें भाग ले रही हैं।  मंगलवार को शुरूआती मैचों में संत जेवियर भिवाड़ी ए टीम ने नांगल पठानी, कोसली को 28-7से, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रायबका को दा सागर स्कूल,तिजारा ने 61-59को, चिनार स्कूल ने प्रेसिडेंसी को 22-2से तथा छात्रा वर्ग में डी. पी. एस रेवाड़ी को कैनाल वैली स्कूल बेरली ने 7-4से हराया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 47
Total Users : 4584357
Views Today : 49
Total views : 4608496
Read More