NCRKhabar@Bhiwadi. राष्ट्रीय खेल दिवस ( National Sports Day) के मौके पर गुरुवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी ( Modern Public School) में अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पी. के साजू ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का आरंभ किया। इस अवसर पर साजू ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती तो बढाते ही हैं, साथ ही विद्यार्थियों की कार्य क्षमता और कुशलता को बढ़ाते हैं। खेल विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है खेल और शिक्षा दोनों ही एक साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने के सबसे अच्छे तरीके हैं। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।



Users Today : 41
Total Users : 4584351
Views Today : 43
Total views : 4608490



