NCR Khabar@Bhiwadi..कस्बे के थड़ा गांव स्थित आशियाना टाउन सोसायटी ( Ashiana Town) में रविवार को क्लब हंड्रेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सौ दिन तक सबसे तेज दस हजार कदम रोजाना चलने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। आशियाना टाउन के क्लब हाउस में आयोजित क्लब हंड्रेड के प्रतिभागियों को बीएमए अध्यक्ष प्रत्याशी चौधरी जसवीर सिंह ने सम्मानित किया गया। इस दौरान लगातार सौ दिन तक 10 हज़ार क़दम पैदल चलने पर प्रथम रहे एसआरएफ लिमिटेड के एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट ( ईएचएस)मुकेश किरार को जसबीर सिंह ने पांच हज़ार रुपये राशि का चेक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य विजेताओं को ट्रॉफी देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। क्लब हंड्रेड के अध्यक्ष सुभाष स्वामी ने बताया कि पैदल चलने से किस तरह स्वस्थ और फिट रहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी सोसायटी के रेसिडेंसटस या कहीं भी रहने वाले क्लब हंड्रेड के सदस्य बन सकते हैं। इस मौक़े पर आशियाना टाउन निवासी ओम कौशिक ( Om Kaushik), राजिंदर जाखड़, संजीव तलवार, सुमित चौधरी, विक्रम ,मंजीत, दिनेश सूरा ,संजय यादव , राहुल करजी, जोगिंदर धारीवाल , रीना एवं अभीरुची समेत सोसाइटी के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


Views: 1,011
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479



