भिवाड़ी की Dalas Biotech Ltd. से सेंट्रीफ्यूज मशीन भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी, वडोदरा की कंपनी ने रुपए लेने के बावजूद नहीं भेजी मशीन

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी के रीको औद्योगिक क्षेत्र (RIICO Industrial Area) स्थित डलास बायोटेक फैक्ट्री ( Dalas Biotech Ltd.) के साथ गुजरात की एक फैक्ट्री के 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। सैदपुर गांव निवासी राजेंद्र दायमा डलास बायोटेक कंपनी में मैनेजर (एचआर एन्ड एडमिन)राजेंद्र दायमा पुत्र सरजीत सिंह ने भिवाड़ी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी कंपनी ने वडोदरा गुजरात के वेंडर गजानंद एंटरप्राइजेज को सेंट्रीफ्यूज मशीन 48 इंच खरीदने के लिए 11 लाख रुपए ऑनलाइन पेमेंट किया, जिसका यूटीआर नम्बर 201017976570। आरोप है कि गजानंद एंटरप्राइजेज ने बिल नम्बर GE2023-033 की फोटो कॉपी व्हाट्सएप पर भेजा, जिसे पेमेंट होने के बाद डिलीट कर दिया। आर्डर की गई मशीन लेने डलास कंपनी का कर्मचारी कुलदीप वडोदरा गया तो एयरपोर्ट पर उसे लेने एक कर्मचारी मौसिन खान आया और कंपनी में ले जाकर मशीन दिखाकर उसे लोड करवाया। इसके बाद कुलदीप भिवाड़ी आ गए लेकिन मशीन आज तक नहीं आई। कॉल करने पर गजानंद एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि ना तो फोन उठा रहे हैं और ना ही रुपए लौटा रहे हैं।  भिवाड़ी पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

के

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More