NCRKhabar@Bhiwadi. जयपुर डिस्कॉम भिवाड़ी (Jaipur Discom Bhiwadi) की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए टोलफ्री नम्बर जारी किया है। इस टोल फ़्री नम्बर पर कॉल करके भिवाड़ी डिविजन के उपभोक्ता घर बैठे बिजली संबन्धी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। जयपुर डिस्कॉम भिवाड़ी के सहायक अभियंता चन्द्रेश शर्मा ( Chandresh Sharma AEn) ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोलफ्री नम्बर 8824177561 जारी किया गया है। यह टोल फ्री नम्बर चौबीस घण्टे चालू रहेगा।उन्होंने बताया कि भिवाड़ी उपखण्ड के भिवाड़ी व टपूकड़ा सहायक अभियंता कार्यालय के अधीन आने वाले उपभोक्ता बिजली संबन्धी समस्या की जानकारी इस टोल फ्री नम्बर पर दे सकते हैं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।




Views: 875
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479



