NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने आगामी चुनाव को देखते हुए एरिया डोमिनेशन चलाकर जुआरियों व स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर तीन अलग-अलग मामलों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।
भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि सट्टा खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार कर 7140 रुपए जब्त किया गया। इसके अलावा स्पा सेंटर, होटल व ढाबा पर कार्रवाई कर संदिग्ध अवस्था मे पाए गए दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बड़े वाहनों के खिलाफ मोटर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि तीन टीमों का गठन कर कैपिटल मॉल स्थित स्पा सेंटर तथा ढाबा व होटलों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध अवस्था मे पाए गए दस लोगों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहीं महिलाओं को समझाईश कर भेज दिया गया। इसके अलावा पुलिस टीमों ने बिलाहेड़ी की साहिल कॉलोनी के सामने जुआ खेलते हुए एएसआई बत्तू सिंह ने मय जाब्ता चार लोगों को गिरफ्तार कर ढाई हजार रुपये व हेड कांस्टेबल सुरताराम ने बिलाहेड़ी के शिव मंदिर के सामने जुआ खेलते चार जुआरियों को गिरफ्तार कर 2120 रुपए एवं हेड कांस्टेबल गंगाविष्णु राठी ने चार जुआरियों को गिरफ्तार कर 2520 रुपए जब्त किया। एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ 21 चालान किया गया।




Views: 975
Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467



