NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के कालीखोली रोड पर स्थित आशियाना तरंग सोसायटी (Ashiana Tarang Society) में तीन दिवसीय गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोसायटी की मेंटीनेंस टीम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर गणपति बप्पा का आगमन ढोल-नगाड़े के साथ किया। दिन में महिलाओं द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया। गणपति की विदाई से पहले हवन-पूजा कर इको फ्रेंडली गणेश जी का विसर्जन सोसायटी के पार्क में टब में पानी में किया गया। इसके बाद वो मिट्टी व पानी सोसायटी के पौधों में डाल दिया गया। सोसायटी के समस्त वासियों ने तीन दिवसीय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।





Views: 650
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



