NCRkhabar@Jaipur. राजस्थान ( Rajasthan) की मुख्य सचिव उषा शर्मा ( Cheif Secretary Usha Sharma) से शुक्रवार को शासन सचिवालय में इजरायली राजदूत नाओर गिलोन ( Israel Ambassador Naor Gilon) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गिलोन से प्रदेश के कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि राजस्थान और इजराइल की एक समान जलवायु होने के कारण कृषि तकनीकों में भी कई समानताएं हैं। इजराइल से प्रेरणा लेकर राज्य में मिनी इजराइल की संकल्पना को साकार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कृषि की उन्नत तकनीकों का उपयोग कर कृषकों द्वारा अधिक मुनाफा कमाया जा रहा है। गिलोन ने प्रदेश के मिनी इजराइल एवं अन्य नवाचारों की सराहना की और इजराइल में माइक्रो इरिगेशन के क्षेत्र में हो रहे विकास के सम्बन्ध में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने राज्य में जल संरक्षण के विषय में भी अपने विचार साझा किए।





Users Today : 225
Total Users : 4584283
Views Today : 294
Total views : 4608410



