NCRkhabar@Jaipur. राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस के आधुनिकीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से 100 फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल (एफआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन विभिन्न जिलों के पुलिस बेड़े में शामिल किए जायेंगें। इन सभी वाहनों को आधुनिक मोबाईल डाटा टर्मिनल (एमडीटी), कैमरा, एनवीआर, वायरलेस सेट, जीपीएस पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स, स्ट्रेचर, हेलमेट एवं अन्य आपातकालीन उपकरणों से युक्त किया गया है। उक्त वाहन कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर्स में ईआरएस डायल 112 से जुड़े रहेगें तथा इनकी वास्तविक लोकेशन को ट्रैक भी किया जा सकेगा। आमजन द्वारा आपातकालीन स्थिति में डायल 112 पर की गई सभी कॉल्स नजदीकी एफआरवी को भेजी जाएगी जिससे उन्हें त्वरित सहायता मिलेगी और अपराधों की बेहतर रोकथाम भी सुनिश्चित हो सकेगी।इस अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री महेश जोशी, पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा, महानिदेशक (एससीआरबी) रवि प्रकाश मेहरड़ा एवं पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) शरत कविराज उपस्थित थे।

Views: 486
Users Today : 10
Total Users : 4584320
Views Today : 10
Total views : 4608457



