NCRkhabar@Jaipur. राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 ( Rajasthan Assembly Election) के मद्देनजर प्रदेश में इस सप्ताह विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने रिकॉर्ड 51.26 करोड़ रुपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा है। वहीं पिछले एक महीने में एजेंसियों ने 221.2 करोड़ रुपए की कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शऱाब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता (CEO Praveen Gupta) ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। इसमें पिछले एक सप्ताह में कैश 5 करोड़ 62 लाख रुपए ड्रग्स लगभग 22.57 करोड़ रूपए, शराब 3करोड़ 47 लाख रूपए और सोना- चांदी 4.76 करोड़ रुपए की जब्ती की गयी है जबकि फ्रीबीज 14.84 करोड़ के जब्ती की गयी है। गुप्ता ने बताया कि पिछले एक माह में 19 करोड़ रूपए से ज्यादा का कैश, 86.1 करोड़ रुपए की मादक सामग्री और 21.9 करोड़ रुपए की शराब, सोना-चांदी 38.9 करोड़ और फ्रीबीज 46.7 करोड़ रुपए से ज्यादा के है। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख हैं।




Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484



