NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी-अलवर मेगा हाईवे ( Bhiwadi-Alwar Mega Highway) पर स्थित सूरज स्कूल (Suraj School) में गुरुवार को पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। आशियाना सोसायटी की सुपर मॉमस श्रीमती अर्चना तोमर तथा श्रीमती बंदना ठाकुर ने कक्षा चौथी के विद्यार्थियों के लिए ‘दिया पेंटिंग कंपटीशन’ का आयोजन विद्यालय के ऑडिटोरियम में किया। प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय की सीनरी कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीति धमीजा एवं श्रीमती किरण ने सहयोग दिया। कंपटीशन में सूरज स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुंदर-सुंदर दिए सजाए। आखिर में सूरज स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रमेश भाटिया ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। यहां बता दें कि सूरज स्कूल की ओर से समय-समय पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।


Views: 2,397
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491



