भिवाड़ी में सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

SHARE:

कस्बे के प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को  चौदहवीं सीबीएसई क्लस्टर अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगी का उदघाटन हुआ।  मुख्य अतिथि डॉ रूप सिंह, प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा, चेयरमैन वाई पी पुरंग व ममता माडर्न स्कूल दिल्ली की प्रिंसिपल पल्लवी शर्मा ने फुटबॉल प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी लिया तथा मेजबान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में राजस्थान के 80 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में जानकारी दी। प्रेसिडेंसी स्कूल के फुटबॉल कोच विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन तीन से सात नवंबर तक किया जाएगा। इस दौरान सीबीएसई की ओर से गौरव शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता के मैच प्रेसिडेंसी स्कूल व यूसीएसकेएम स्कूल के ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं।

प्रेसिडेंसी स्कूल में अतिथियों के साथ मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी।

प्रतियोगिता के रहे विजेता

सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला डीपीएस उदयपुर व इमानुअल मिशन स्कूल जयपुर के बीच खेला गया, जिसमें डीपीएस उदयपुर की टीम 2-0 से विजयी रही जबकि चिनार पब्लिक स्कूल बनाम मॉडर्न स्कूल शिप्रापथ जयपुर के बीच खेले गए मैच में चिनार पब्लिक स्कूल ने 2-1 से जीत हासिल किया। इसी तरह एसटी टेरेसा स्कूल बनाम द पैलेस स्कूल के बीच खेले गए मैच में पैलेस स्कूल ने 2-0 से एवं वेदांत स्कूल व बनाम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के बीच पेनल्टी शूटआउट में माहेश्वरी स्कूल 3-2 से विजयी रहा।

 

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More