
NCRkhahar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के अर्णव दास ने चौदहवीं सी.बी.एस.ई. नेशनल एथलेटिक मीट में बनाया नया रिकॉर्ड बनाकर भिवाड़ी का नाम रोशन किया है।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि उनके विद्यालय के छात्र अर्णव दास ने चौदहवीं सी.बी.एस.ई. नेशनल एथलेटिक मीट में कांस्य पदक जीता और नया रिकॉर्ड बनाया। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर के सी.बी.एस.ई. स्कूलों के अनेक धावकों ने हिस्सा लिया। अर्णब दास एक तेज धावक है, जिसने अंडर 14 बॉयज में न केवल कांस्य पदक जीता बल्कि सी.बी.एस.ई. क्लस्टर मीट में चैंपियनशिप भी हासिल की। अर्नव दास को कांस्य पदक जीतने पर एमपीएस प्रबंधन ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Views: 1,635
Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467



