

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School Bhiwadi) की छात्राओं ने ‘वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज क्विज’ में उत्तर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल व भिवाड़ी का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पी. के. साजू ने बताया, कि मिनिस्ट्री ऑफ़ एजूकेशन द्वारा एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था ‘द वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज’। इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण में भारत के उत्तरी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था,जिसमें विद्यालय की कक्षा सातवीं की दो छात्राओं हर्षिता गुप्ता और हिनल ठाकुर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र स्तरीय चरण में अपना स्थान बनाया। दोनों छात्रायें राष्ट्र स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में राजस्थान का नेतृत्व करेंगी। इस प्रतियोगिता का यह चरण ओनलाइन आयोजित किया गया था।विद्यालय की दोनों मेधावी छात्राओं ने कड़ी प्रतियोगिता में सभी को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्र स्तरीय अंतिम चरण में अपना स्थान बनाया। यह विद्यार्थी अब नॉर्दर्न जॉन की तरफ से प्रतियोगिता के अंतिम चरण में हिस्सा लेंगे। मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से दोनों विजेता छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है।





Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



