
NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) के नेशनल कैडेट्स कोर (NCC) के कैडेट्स के बैंड ने अलवर (Alwar) में आयोजित दस दिवसीय शिविर में अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य पी .के. साजू ने बताया कि अलवर में एनसीसी कैडेट्स के लिए 10 दिन का शिविर लगाया गया था, जिसमें उनके स्कूल के एन.सी.सी. कैडेट्स ने हिस्सा लिया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन,साहस की भावना, स्वयंसेवा के आदर्शों को विकसित करना है। शिविर में प्रतिभागियों के लिए आउटडोर गेम्स, संगीत कला, शैक्षिक कार्यक्रमों आदि का प्रबंध किया गया। शिविर के माध्यम से कैडेट्स में नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, समयानुशासन आदि के भाव विकसित हुए। शिविर के अंतिम दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं में विजेता रहे कैडेट्स को मेडल प्रदान किए गए। शिविर के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मॉडर्न पब्लिक स्कूल के कैडेट्स द्वारा बैंड प्रदर्शन ने ना केवल सब का दिल जीत लिया बल्कि उनके द्वारा बजाई गई धुनों ने वहां उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।





Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436



