

NCRKhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल (Modern Public School) में नई शिक्षा पद्धति पर एक दिवसीय कार्यशाला (Workshop) का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने बताया कि नई शिक्षा पद्धति (New Education Policy) पर विद्यालय में समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है। इसी श्रृंखला में विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण को प्रभावशाली बनाना एवं व्यवहार को नियंत्रित रखते हुए प्रत्येक विद्यार्थी की भावनाओं को समझना एवं रोचक ढंग से पढ़ाते हुए बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह जागृत करना था। कार्यशाला में कला समेकित गतिविधियों का भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में श्वेता ओझा ने बहुत ही रोचक ढंग से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुनील भार्गव, हेडमिस्ट्रेस जसवंत सिक्का व रितु ग्रोवर एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।





Views: 1,330
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



