टेरा हेरिटेज सोसायटी में निकाली गई शोभायात्रा

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi.अयोध्या (Ayodhya) में आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए घर-घर निमंत्रण पहुंचने के लिए रविवार को भिवाड़ी के टेरा हेरीटेज सोसायटी (Terra Heritage Society) में कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष गौरव कौशिक ने बताया कि अयोध्या से श्री राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर घर-घर पत्रक व अक्षत निमंत्रण देने के लिए सोसाइटी में कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें समिति के सभी सदस्यों  ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी  मुकेश पंडित जी ने तिलक लगाकर की।  कार्यक्रम में रामावतार सिंह, रवि यादव, नीरज शर्मा, विनीत सनाध्य, मैनपाल सिंह, प्रवीण, पुष्पेंद्र, नंदु सिंह सहित बड़ी संख्या में समिति के श्रद्धालु मौजूद थे।

 

टेरा हेरिटेज सोसायटी में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 6
Total Users : 4580050
Views Today : 20
Total views : 4602106
Read More