भिवाड़ी में सूरज सिनेमा के पास कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, भिवाड़ी व चौपानकी की दमकल कर रही हैं आग पर काबू पाने का प्रयास

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के सूरज सिनेमा के पास कबाड़ के गोदाम में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया और आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई देने लगी। इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई, जिससे गोदाम में रखा सामान जल गया है लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद नगर परिषद भिवाड़ी (Municipal Council), रीको (RIICO)भिवाड़ी व चौपानकी से आए दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक आग जल रही है। गोदाम में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिसे दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कबाड़ का गोदाम गोपी सिंह है।
उधर रीको दमकल केंद्र (RIICO Fire Station) भिवाड़ी के प्रभारी राजू ने बताया कि सूरज सिनेमा के पास कबाड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया, तथा रीको भिवाड़ी व चौपानकी के अलावा नगर परिषद के दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास किया कर रहे हैं।

भिवाड़ी के सूरज सिनेमा के पास कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462
Read More