मॉडर्न पब्लिक स्कूल को मिला अलवर जिले के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का अवॉर्ड

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi.कस्बे के अलवर बाईपास पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल (Modern Public School) को अलवर जिले का सर्वश्रेष्ठ व राजस्थान (Rajasthan)  में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रिंसिपल पी. के. साजू ने बताया कि सीईडी फाउंडेशन की ओर से दिल्ली के एक होटल में आयोजित एजुकेशन समिट में देश के स्कूलों की भारत इंस्टीट्यूटशन रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें  दस हजार से ज्यादा स्कूलों में से 130 स्कूलों को अवार्ड के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम में मॉडर्न स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए अलवर जिले में पहला स्थान मिला है। भारत सरकार के पूर्व शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप से मॉडर्न पब्लिक स्कूल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी, प्रिंसिपल पी के साजू व वाईस प्रिंसिपल सुनील भार्गव ने अवॉर्ड हासिल किया।

सीईडी फाउंडेशन की ओर से दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अलवर जिले के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का अवार्ड लेते मॉडर्न पब्लिक स्कूल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी, प्रिंसिपल पी के साजू व वाईस प्रिंसिपल सुनील भार्गव।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491
Read More