
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बायपास स्थित आशियाना बगीचा सोसायटी (Ashiana Bageecha Society) में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोसायटी के अध्यक्ष रंजन अग्रवाल एवं वरिष्ठ निवासी रामप्रकाश कथूरिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी निवासियों ने ढोल की थाप पर नाच, गाने का आनंद लिया। कार्यक्रम में लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित करने के बाद सभी ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर सोसायटी के कोर कमेटी ने फैसला किया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जी के मंदिर के प्राण प्रतिष्टा उदघाटन समारोह के मौके पर आशियाना बगीचा भिवाड़ी में दिए जलाए जाएंगे। अध्यक्ष रंजन अग्रवाल ने बताया कि श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोसायटी में सुंदरकांड के पाठ के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में निवासी मौजूद थे।




Views: 614
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



