

NCRkhabar@Bhiwadi. मकर सक्रांति (Makar Sankranti) के मौके पर रविवार को अनेक स्थानों पर लोगों ने भंडारे व ऊनी कपड़े व कंबल बांटकर दान पुण्य किया। नाहटा फाउंडेशन (Nahtata Foundation) व मारवाड़ी समाज भिवाड़ी ( Marwadi Samaj) की ओर से दौसा जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वेटर व कंबल वितरित किया गया। भीषण सर्दी के मौसम में ऊनी कपड़े व कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
मारवाड़ी समाज भिवाड़ी के अध्यक्ष व नगर पार्षद अमित नाहटा (Amit Nahta, President Marwari Samaj) ने बताया कि राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा व उनके भाई जगमोहन मीणा की उपस्थिति में दौसा जिले के गांवों में 500 कम्बल 150 स्वेटर का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी दौसा जिले के ग्रामीण इलाकों में कंबल व स्वेटर वितरित किया गया था। इस अवसर पर मारवाड़ी समाज से अध्यक्ष अमित नाहाटा (जैन), नरेश शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, नाहाटा फॉउंडेशन से रतिराम दायमा, जसवंत दायमा, राजवीर दायमा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, संजय शर्मा, भव्य जैन, अनिल कुमार, सुरेश कुमार, अमरचंद दायमा, मानसिंह मीणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







Views: 841
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



