
Ncrkhabar@Bhiwadi. कालीखोली स्थित नंदी गोशाला के संचालक आचार्य रामरतन महाराज की कार में अज्ञात बदमाशों के आग लगाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने गत शनिवार की रात कार को आग के हवाले कर दिया और जब तक आचार्य आग बुझाने गए, तब कार जल चुकी थी।
आचार्य राम रतन महाराज पुत्र भरत सिंह गुर्जर निवासी मिलकपुर गुर्जर ने भिवाड़ी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह काली खोली धाम पर नन्दी गोशाला चलाते हैं। गत 13 जनवरी की रात को गोशाला के गेट पर उनकी इनोवा गाडी एचआर 36 एडी 3501 खडी थी और रात करीब दस-ग्यारह बजे के बीच किसी ने उनकी गाडी में आग लगा दी। आग तेज जलने लगी तो जाग गए और आग बूझने की कोशीश की लेकिन तब तक कार जल गई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। भिवाड़ी पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।




Views: 942
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479



