भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीच ने किया सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की दी हिदायत

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच (IPS Yogesh Dadhich, SP Bhiwadi) ने सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय (DTO Office) में आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा माह (Road Safety Month) का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक योगेश दाधीच ने आमजन को सडक सुरक्षा के मानको से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जन जागरूकता आवश्यक है। वाहन चालकों को वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।  सड़क सुरक्षा माह के प्रारंभ में सड़क सुरक्षा जनजागरूकता के लिए वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने, हेलमेट-सीटबेल्ट पहनने, नशे में वाहन नहीं चलाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, क्षमता से अधिक सवारी व भार लेकर वाहन नहीं चलाने, वाहन की समय पर प्रदूषण जांच व फिटनेस कराने एवं गलत पार्किंग नहीं करने के लिए समझाईश की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने  बाईक व कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा, राज मोटर ड्राइविंग स्कूल के संचालक लाखन सिंह राठौड़, बाबा मोहनराम ड्राईविंग स्कूल के संचालक अजय दायमा सहित यातायात पुलिस, यातायात सलाहकार, वाहन डीलर्स, मोटर ड्राईविंग स्कूलों व स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सड़क सुरक्षा माह पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित एसपी योगेश दाधीच, परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा व अन्य।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 21
Total Users : 4572704
Views Today : 23
Total views : 4592222
Read More