नाहाटा फाउंडेशन ने राजकीय स्कूल बोलनी में बच्चों को बांटे स्वेटर

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. नाहाटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) ने सामाजिक सरोकार के तहत मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, बोलनी में विद्यार्थियों को  स्वेटर वितरित किए। भीषण सर्दी के मौसम से ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल के बच्चे स्वेटर पाकर काफी खुश दिखाई दिए। मुख्य अतिथि नगर परिषद भिवाड़ी के पार्षद अमित नाहटा ने 185 छात्र- छात्राओं को स्वेटर वितरित किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले मुख्य अतिथि रहे पार्षद अमित नाहटा, नाहाटा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रितिभा नाहटा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सरिता श्रीवास्तव, संजय शर्मा, राकेश देहरू, पर्वत सिंह, प्रदीप कसाना,और मोहित कुमार आदि उपस्थित थे। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य अलका गुप्ता चामरोदा एवं जगदीश प्रसाद ने नाहाटा फाउंडेशन के इस कार्य में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों को न केवल सर्दी से बचाव मिलेगा, बल्कि उनका शिक्षा में भी सकारात्मक प्रभाव होगा।
बोलनी गांव के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बच्चों को स्वेटर वितरित करते नाहटा फाउंडेशन के पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More