बंगाली समाज की नई कार्यकारिणी का गठन : पार्षद अमित नाहटा चेयरमैन व राजवीर दायमा वाईस चेयरमैन मनोनीत

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. बंगाली समाज भिवाड़ी ( Bangali Samaj Bhiwadi) की वार्षिक साधारण सभा (AGM) रविवार को हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर पार्षद अमित नाहटा (Amit Nahata, Parshad) को चेयरमैन व राजवीर दायमा को वाईस चेयरमैन मनोनीत किया गया। इससे पूर्व मौजूदा चेयरमैन विश्वजीत सेनगुप्ता ने एजीएम में साल 2023 में हुई सभी गतिविधियों की जानकारी दी और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान चेयरमैन विश्वजीत सेनगुप्ता ने पार्षद अमित नाहटा को चेयरमैन, राजबीर दायमा और केशु गुर्जर को वाईस चेयरमैन बनाए जाने की घोषणा की। बंगाली समाज के अध्यक्ष त्रिदीब चक्रवर्ती के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ वार्षिक साधारण सभा समाप्त हुई। इस दौरान सचिव प्रबीर कुमार प्रामानिक, कोषाध्यक्ष सुखदेव सुकुल एवं कमेटी के मेंबर पंचुदेव कर्मकार, उज्ज्वल भौमिक, अरबिंद बेरा, विष्णु गोयल, संजय सिम्हा, अभिजीत साहा, असीम मंडल, जय दोस्तीदार, अंजन रॉय, अंजन सरकार, सत्या बताब्याल, जिमूत गराई, ए के सिंह, सैलेंदर, दुलाल मंडल, सौमित्र महतो, राजीब दरिपा, नीलाक्षय चटर्जी, सिसिर मलिक, प्रसेनजीत दास, गोकुल मंडल, अशोक सोनकर, पारशती चटर्जी, विप्लव भट्टाचार्य, आर के विश्वास, तुषार दास आदि उपस्थित थे।

बंगाली समाज की वार्षिक साधारण सभा में उपस्थित पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 47
Total Users : 4584357
Views Today : 49
Total views : 4608496
Read More