
NCRkhabar@Bhiwadi.यादव समाज भिवाड़ी के अध्यक्ष व मनोनीत पार्षद राजेश यादव भरतपुर जिले में स्थित पैतृक गांव मेहरावर के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्षद राजेश यादव ने गणमान्य लोगों व विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा स्कूल के प्रिंसिपल सुमेर फौजदार को दो बैटरी और इनवर्टर दिया। इसके अलावा विद्यार्थियों को 55 जोड़ी जूते और जुराब दिया। पार्षद राजेश यादव ने ग्रामीणों व प्रिंसिपल का आभार जताया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रिंसिपल सुमेर फौजदार व मास्टर नेतराम यादव ने पार्षद राजेश यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नाथू यादव, ओम प्रकाश यादव, राजपाल यादव, राजेंद्र यादव, उमेद फौजदार, भगवान सिंह फौजदार, बाबू फौजदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।



Views: 666
Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462



