आशियाना बगीचा सोसायटी में झंडारोहण कर मनाया गया गणतंत्र दिवस, इंटर आशियाना सोसायटी क्रिकेट टूर्नामेंट में आशियाना बगीचा ने आशियाना तरंग को हराया

SHARE:

: NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास स्थित आशियाना बगीचा सोसायटी (Ashiana Bageecha Society) में गणतंत्र दिवस (Republic Day) उमंग व उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सोसायटी में बैंड व बाजे के साथ परेड निकाली गई, जिसमे सभी निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके पश्चचात ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्र गान गाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। इस कार्यक्रम में जनवरी माह में किए गए बैडमिंटन और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

आशियाना बगीचा सोयायटी में झंडारोहण करते हुए रेसिडेंट्स।

इंटर आशियाना क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल कल

 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आशियाना टाउन सोसायटी के स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित इंटर आशियाना सोसायटी क्रिकेट टूर्नामेंट में  आशियाना बगीचा सोसायटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाइंग मैच मैं आशियाना तरंग सोसायटी की टीम को हराकर जीत हासिल की तथा बेहतर नेट रन रेट बनाते हुए सेमीफाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया। सेमीफाइनल मैच रविवार को आशियाना टाउन के मैदान में खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में टीम की एकजुटता तथा उत्साह साफ झलक रहा था जिसकी प्रशंसा वहा पर उपस्थित सभी दर्शकों ने की।

इंटर आशियाना क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी आशियाना बगीचा की टीम के खिलाड़ी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 30
Total Users : 4584340
Views Today : 31
Total views : 4608478
Read More