सेंट जेवियर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ग्रेजुएशन डे

SHARE:

 

NCFkhabar@Bhiwadi. सेंट जेवियर स्कूल, भिवाड़ी (St. Xavier School Bhiwadi)  में शनिवार को ग्रेजुएशन डे (Graduation Day) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालयी संगीत वर्ग ने ईश वंदना से किया। मैनेजर एंटोनी अर्नाड़े ने विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों के साथ परिश्रमपूर्वक नया इतिहास रचने और अपनी मिसाल प्रस्तुत करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य फादर सोबिन के. थॉमस ने सभी का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया। उसके बाद विद्यार्थियों की जेवियर विद्यालय की खट्टी – मीठी यात्रा को डिजिटल रुप में दिखाया गया। अभिभावक की ओर से शुभाश्री पांडा की माताजी श्रीमती सुधामाई पांडा ने विद्यालय के साथ बीते अपने अनुभवों को साझा किया। कार्तिक सनाढ़या, तृप्ति व ओस शर्मा ने स्कूल से प्राप्त ज्ञान व शिक्षकगण के स्नेह व दुलार को अपनी मधुर वाणी में बांटकर सम्पूर्ण वातावरण को हर्ष व विषादपूर्ण बना दिया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने नृत्य व अभिनय से सबका मन मोह लिया। अध्यापिका पुष्पा वर्मा ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फादर मैनेजर, फादर प्रधानाचार्य तथा कक्षाध्यापक ने सभी विद्यार्थियों को साइटेशन प्रदान किए। प्रधान छात्र अक्षय जेवियर ने सभी अध्यापकगण के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की जबकि चन्द्रिमा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

सेंट ज़ेवियर स्कूल में आयोजित ग्रेजुएशन डे कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी, स्कूल प्रबंधन के सदस्य व शिक्षक।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More