
NCRkhabar@Bhiwadi. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में केडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय की प्राचार्या मंजू सिंह ने विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान बच्चों ने मनमोहक झांकियां निकाली। अयोध्या में बने राम।मंदिर, भारत माता, चंद्रयान की सफलता, योगा, मोबाईल रेडिएशन से बचाव की झांकियों ने मन मोह लिया। रैली विद्यालय परिसर यूआईटी सेक्टर पांच से रवाना होकर सेक्टर चार, हेतराम चौक से एसपी कार्यालय के सामने से होकर सेक्टर 6, 8, 9 व 7 हुए कैप्टन चौक पर आकर समाप्त हुई। भीषण सर्दी के बावजूद विद्यार्थियों व आमजन में उत्साह बना रहा। आखिर में प्राचार्या मंजू सिंह ने सभी बच्चों व अभिभावकों को।गणतंत्र दिवस की बधाई दी और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Views: 568
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



