
NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School ) का वार्षिक पुरस्कार वितरण (Annual Prize Distribution) समारोह बुधवार को आयोजित किया गया।। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का आरंभ विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती तापती चटर्जी ने दीप जलाकर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी ना केवल अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानते हैं बल्कि उनमें आपसी सहयोग और कुछ नया करने की इच्छा शक्ति का संचार होता है। समारोह में विभिन्न सदनों के विजेता रहे विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को ट्राफियां एवं प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री सुनील भार्गव, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती आशा बोस एवं विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं भी उपस्थित थे।








Views: 1,027
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494



