
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल ( Modern Public School) में गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आईसीसी (ISC) एवं आईएचसी (IHC) प्रतियोगिताओं में विजयी कक्षा एक से कक्षा पाँच तक के छात्र-छात्राओं को 251 पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर किया। इस मौके पर एमपीएस की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती ताप्ती चटर्जी, प्रिंसिपल श्री पी. के. साजू, वाइस प्रिंसिपल श्री सुनील भार्गव एवं मुख्याध्यापिका श्रीमती जसवंत कौर सिक्का आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्कूल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती ताप्ती चटर्जी, प्रिंसिपल श्री पी. के. साजू एवं मुख्याध्यापिका श्रीमती जसवंत कौर सिक्का ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले नन्हे-मुन्हें छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहित किया और ट्राफी देकर बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए। जिसमें कक्षा तीन से कक्षा पाँच तक के छात्र- छात्राओं ने भारत के 28 राज्यों को दर्शाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के द्वारा किया गया।







Users Today : 46
Total Users : 4584356
Views Today : 48
Total views : 4608495



