
NCRkhabar@Bhiwadi. जयपुर विद्युत वितरण निगम भिवाड़ी सर्किल की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 15 फरवरी से किया जाएगा। इसके लिए भिवाड़ी में दो स्पोर्ट्स ग्राउंड को चिन्हित किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। जयपुर विद्युत वितरण निगम भिवाड़ी सर्किल के अधीक्षण अभियंता सुधीर पांडे ने बताया कि 15 व 16 फरवरी को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए दो स्पोर्ट्स ग्राउंड चिन्हित किया गया है। इसके अलावा अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के पास ग्राउंड पर भी कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्रिकेट, बैडमिंटन, वालीबॉल, रस्साकसी, रेस व ओपन डिश को शामिल किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता सुधीर पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में क्रिकेट की आठ, वालीबाल की छह, बैडमिंटन में युगल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा 100 व चार सौ मीटर दौड़ व ओपन डिश प्रतियोगिता होगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन से कर्मचारियों में आपसी तालमेल बढ़ेगा और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरणा मिलेगी।







Users Today : 54
Total Users : 4584364
Views Today : 57
Total views : 4608504



