मारवाड़ी समाज 16 मार्च को मनाएगा होली मिलन समारोह

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मारवाड़ी समाज (Marwadi Samaj) की ओर से शनिवार को होली मिलन समारोह (Holi Milan Samaroh) धूमधाम से मनाया जाएगा। मारवाड़ी समाज के महासचिव सुमेर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मारवाड़ी समाज अपनी परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी हाउसिंग बोर्ड के बाल वाटिका में शेखावाटी के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा चंग और धप के साथ होली महोत्सव मनाया जाएगा। समाज ने सर्वसम्मति से सुभाष व्यास को होली महोत्सव प्रोग्राम के संयोजक नियुक्त करके प्रथम निमंत्रण  गणेश जी को देकर प्रोग्राम की शुरुआत की है। होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पार्षद अमित नहाटा जैन, राकेश देहरु, राजकुमार कुमावत, राजेंद्र शर्मा , केसी शर्मा, सुशील सोती, सीताराम परिहार, महेश शर्मा, राम अवतार प्रजापत और राकेश महर्षि, विजय संगवान उपस्थित थे।

होली मिलन समारोह का प्रथम निमंत्रण गणेश जी को देते मारवाड़ी समाज के पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437
Read More