रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की महिलाओं ने खेली फूलों की होली, जल संरक्षण का बताया महत्व

SHARE:

 

NCRKhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति (Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) की ओर से विश्व महिला दिवस (World Womens Day) एवं होली मिलन समारोह (Holi Milan Samaroh) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा, सचिव सरिता श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष विभा बंसल ने सभी प्रतिभागियों का चंदन तिलक एवं फूलों की वर्षा के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब सदस्य कविता चावला तथा उपमा जैन ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मॉडर्न पब्लिक स्कूल की हेड मिस्ट्रेस जसवंत कौर सिक्का तथा राजकीय विद्यालय सांथलका की प्रधानाचार्य पारुल सम्मिलित हुईं। रोटरी पैन प्रोजेक्ट के तहत क्लब की पूर्व अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने पानी का महत्व बताते हुए कहा कि किस-किस तरह से जल बचाया जा सकता है। सभी सदस्यों ने मिलकर विश्व महिला दिवस के अवसर पर केक काटा और होली मिलन के तहत फूलों की होली खेली व नृत्य का आनंद उठाया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले गए, जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रितिभा नाहटा ने सभी सदस्यों को रोटरी टीशर्ट भेंट की।

 

होली मिलन समारोह में उपस्थित रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा एवं अन्य पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More