भिवाड़ी के नया गांव में कपड़े की दुकान के टूटे ताले, साढ़े तीन लाख रुपए के कपड़े ले गए चोर

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. क़स्बे के नया गांव में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं। भिवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में यूपी (UP) के कुशीनगर (Kushinagar) जिला हाल धर्मेंद्र कॉलोनी निवासी धीरज कुशवाहा ने बताया कि उसने नया गांव मुंडाना में आर. ए. जे. ब्रादर क्लॉथ के नाम से रेडीमेड कपड़े, जुते व चप्पल की दुकान खोली हुई है। गत गुरुवार की रात नौ बजे रोजाना की तरह दुकान बन्द कर अपने घर चला गया था लेकिन देर रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे  रेडीमेड कपड़े, जुते व चप्पल चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह उसे दुकान में चोरी होने का पता चला तो आसपास काफी पूछताछ की परन्तु अज्ञात चोर का पता नहीं चला। पीड़ित धीरज ने बताया कि दुकान में रखा तकरीबन साढ़े तीन लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। भिवाड़ी थाना पुलिस (Bhiwadi Police station) ने मामला दर्ज कर लिया है और वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाईक चोरी

 अजंता चौक के पास औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाईक को चोर लेकर भाग गए। बाईक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यूपी के बदायूं जिला हाल प्रदीप कालोनी महेश्वरी धारुहेड़ा निवासी अंकित ने भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अजंता चौक के पास स्थित सनलेन्ड कम्पनी में काम करता है। गत 18 अप्रैल को दोपहर बाद तीन बजे उसने पल्सर बाईक नम्बर यूपी 24 एपी 9775 को कम्पनी के गेट के सामने खड़ा किया था। कुछ समय बाद आकर देखा तो बाईक वहां नहीं मिली। कंपनी के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बाईक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439
Read More